कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। जिला परिषद कुरुक्षेत्र की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण दिया जाए हो, ताकि वो मनोयोग के साथ पढ़ाई करते हैं और उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार भी होता है।
जिला परिषद कुरुक्षेत्र की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर विद्यालय परिसरों की स्वच्छता एवं रखरखाव को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से खंड पिहोवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर में घास कटाई मशीनों के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
चेयरपर्सन ने कहा कि जिला परिषद की ओर से जिला कुरुक्षेत्र के सभी राजकीय उच्च विद्यालयों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में घास कटाई मशीनों का वितरण किया जायेगा। उन्होंने सभी विद्यालयों से स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को जन-भागीदारी का अभियान बनाने तथा विद्यार्थियों को भी इन मूल्यों से जोडऩे का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान आज जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। विद्यालयों में घास कटाई मशीनों का वितरण भी इसी अभियान को मजबूती प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुव्यवस्थित विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होते हैं। विद्यालयों का वातावरण जितना स्वच्छ और प्रेरणादायक होगा, विद्यार्थियों में सीखने की रुचि, अनुशासन और आत्मविश्वास उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि उपलब्ध कराए गए संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए विद्यालयों को स्वच्छता और उत्कृष्टता का आदर्श बनाया जाए।
चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल शिक्षा, बेहतर आधारभूत ढांचा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पिहोवा रामराज, जिला पार्षद वार्ड 13 से प्रतिनिधि सुंदरपाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुर्तजापुर की प्राचार्या गुरु देवी सहित खंड के सभी सरकारी विद्यालयों के मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *