जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाहाबाद विधायक रामकरण काला के इलावा सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ भाग लिया। मेवा सिंह ने पूर्व की हुई बैठकों को लेकर सभी पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की ओर फीड बैक ली। उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारियों के साथ खंड स्तर पर ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए गए है जिससे कांग्रेस पार्टी को ज्यादा मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें, जनसंपर्क अभियान और सदस्यता अभियान चलाए जाएंगे। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि कार्यकारिणी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनसंपर्क करेंगे और स्थानीय समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। ओर जो पदाधिकारी कार्य नहीं करता उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी। इस दौरान शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने भी संगठन की मजबूती ओर सक्रियता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन जितना मज़बूत होगा उतनी मजबूती के साथ अपनी आवाज को बुलंद करने के साथ साथ पार्टी की नींव को मज़बूत किया जा सकता है। इस अवसर पर विवेक भारद्वाज डब्बू , मोहित राणा, पवन चौधरी, गुरदेव सुरा, अशोक शर्मा, ओमपाल कश्यप, ओमपाल सरोहा, सूबे चन्द कटारिया, विशाल मोदगिल, टेक चंद बारना, नसीब सिंह, जितेंद्र सिंह, सरदार गुरजीत सिंह सैनी, ब्लॉक प्रधान जयपाल पंचाल एवं मोहन लाल भावरा, भगवंत सिंह विर्क के साथ साथ कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
