कुरुक्षेत्र पुलिस ने खेत के रास्ते को लेकर जानलेवा हमला करके चोट मारने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में केयूके थाना की टीम ने खेत के रास्ते को लेकर जानलेवा हमला करके चोट चोट करने के आरोपी सतपाल व रवि कुमार वासीयान डेरा प्रसादी ज्योतिसर तथा रघुवीर सिंह वासी जोगना खेड़ा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 जुलाई 26 को पुलिस को दिए अपने बयान में रणजीत सिंह उर्फ जोहड वासी डेरा यादव फॉर्म ज्योतिसर ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वह 4 एकड़ खेत की जमीन पर खेती कर रहा है। उसके पड़ोसी विवेक उर्फ पिंटू व सतपाल ने अपने खेत में जीरी लगा दी थी।  दिनांक 5 जुलाई 26 को उसने राहुल को कहा कि उस अपने खेत में ट्रैक्टर से काम करना है आप रास्ता छोड़ देना। छोड़े गए रास्ते में वह जीरी लगवा देगा लेकिन राहुल ने रास्ता नहीं छोड़ा और पूरे खेत में जीरी लगा दी। अगले दिन वह ट्रेक्टर लेकर अपने खेत में गया तो उसने राहुल के खेत से ट्रैक्टर निकालकर अपने खेत में काम करके वापस आ गया। उसके बाद विवेक उर्फ़ पिंटू, सतपाल व सोमनाथ ने उसके घर आकर उसके साथ गाली गलौज की तथा धमकी देकर चले गए। दिनांक 6 जुलाई 26 को वह घरेलू सामान लेने के लिए गांव के बस अड्डा पर गया था। सामान लेने के बाद वह पैदल-पैदल तीर्थ चौंक को पार करके पेहवा रोड से घर जा रहा था। समय करीब 8-15 बजे जब वह तीर्थ चौंक से थोड़ा आगे पहुंचा तो विवेक, रवि, राहुल, सतपाल, अर्जुन व अंकित ने लोहे की रॉड व डंडों/बिन्डे लेकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। उन सभी ने मिलकर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर लोहे की रॉड व डंडों/बिन्डों से उसके ऊपर हमला करके उसे चोटें मारी हैं।  मौका पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए हस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 9 जुलाई 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधू के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक कमल कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई मांगे राम की टीम ने आरोपी सतपाल व रवि कुमार वासीयान डेरा प्रसादी ज्योतिसर तथा रघुवीर सिंह वासी जोगना खेड़ा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *