कुरुक्षेत्र पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थो की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी  को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी कमल उर्फ कमलु वासी विकाश नगर लाडवा हाल वासी नजदीक बाल कुंज मंदिर लाडवा जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करके 20 ग्राम हैरोईन/स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

          जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही सतीश कुमार, सिपाही सचिन, अमित कुमार व गाडी चालक मुख्य सिपाही रिंकू की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में सम्भालखा रोड संत निश्चल स्कूल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कमल उर्फ कमलु वासी विकाश नगर लाडवा हाल वासी नजदीक बाल कुंज मंदिर लाडवा जिला कुरूक्षेत्र हैरोईन/स्मैक बेचने का काम करता है। जो कुछ समय पश्चात अपने घर से हैरोईन/स्मैक लेकर सम्भालखा रोड लाडवा पर चलते फिरते नशेडियों को बेचने के लिए आएगा। यदि संत निश्चल स्कूल के सामने गली में निगरानी करके कमल उर्फ कमलु को काबू करके उसकी तलाशी ली जाऐ तो हैरोईन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम

ने सम्भालखा रोड लाडवा पर पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार हुलिए का लड़का आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोककर उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम कमल उर्फ कमलु वासी विकाश नगर लाडवा हाल वासी नजदीक बाल कुंज मंदिर लाडवा जिला कुरूक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 20 ग्राम हैरोईन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *