कुरुक्षेत्र पुलिस ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी दम्पति को गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर थानेसर की टीम ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को सरपंच ग्राम पंचायत अढोनी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव अढोनी में मंदिर के बाबा के साथ मारपीट हुई है और बाबा मंदिर परिसर में नहीं है। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार व सिपाही अनुज की टीम गांव अढोनी स्थित मंदिर में पहुंची। मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच परमजीत सिंह ने मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी पुत्र के साथ हुई मारपीट के संबंध में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि दिनांक 9 जुलाई 26 को गांव के मंदिर में रहने वाले बाबा योगीराज गिरी उम्र करीब 74 वर्ष मूल वासी हरिद्वार उत्तराखंड के साथ गांव वासी पंकज व उसकी पत्नी ने मिलकर मारपीट करके जान से मारने व अपहरण करने की कोशिश है। बाबा योगीराज गिरी पूर्व में लगभग 7/8 वर्ष तक गांव के मंदिर में रहे थे। उसके बाद वो गांव से चले गए थे तथा लगभग डेढ़ माह पूर्व पुनः गांव के मंदिर में आकर रहने लगे थे। पंकज का मकान मंदिर के सामने बना हुआ है और पंकज ने अपने घर के पीछे की तरफ नकोदर पीर का स्थान बनाया हुआ है जो की बिल्कुल मंदिर के सामने है पंकज लगातार मंदिर के बाबा के साथ रंजिश रखे हुए है और मंदिर से निकलने पर जान से मारने की धमकिया देता था। पंचायत द्वारा गली में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई देता है कि दिनांक 9 जुलाई 26 को प्रातः लगभग 4 बजे  गाड़ी में पंकज तथा इंद्र आते हैं और पंकज की पत्नी अपने घर से एक लाठी लेकर आती है और तीनों बाबा को घसीटते हुए मंदिर के बाहर गली में लेकर आते हैं और नीचे गिरा देते हैं। इसके बाद वे बाबा को उठाकर मंदिर के साथ बनी कुटिया/कमरे में डाल देते हैं। गांव के लोगों ने घायल बाबा को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई।

            दिनांक 9 जुलाई 26 को थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, महिला मुख्य सिपाही निशा व नीतू की टीम ने मंदिर के पुजारी से मारपीट करने के आरोपी पंकज वासी अढोनी जिला कुरुक्षेत्र व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *