पिहोवा 1 जुलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविरों की शिकायतों को निर्धारित समय अवधि के अंदर निपटाने का प्रयास किया जाए। इस विषय को सभी अधिकारी विशेष फोकस रखकर कार्य करेंगे। इतना ही नहीं शिकायतों को पोर्टल पर भी अपडेट किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों का प्रयास रहे कि कोई भी शिकायत आवेर डयू ना हो और प्रत्येक शिकायत का समाधान करने के उपरांत रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करे।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में हर सप्ताह सोमवार व वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन की समस्याओं को मौके पर सम्बंधित विभाग के समक्ष रख अधिकारियों द्वारा निपटान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डालें।
