कुरुक्षेत्र पुलिस ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल जिला कुरुक्षेत्र वासी एक और नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में डॉ जतिन वासी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 14 अक्टूबर 26 को करीब 4 बजे वह सड़क से जा रहे थे। उसी समय उन्होंने देखा कि एक स्कॉर्पियो व स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार दो लड़कियां गिर गई थी। वह उनकी सहायता करने के लिए रुका तो दो लड़के उन लड़कियों की मोबाइल में विडियो बना रहे थे । जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तो उन लड़कों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। अन्य लड़कों ने बीच-बचाव करके उनको छुड्वाया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच थर्ड गेट पुलिस चौंकी द्वारा की गई। दिनांक 16 अक्टूबर 26 को थर्ड गेट पुलिस चौंकी की टीम ने प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के आरोपी आर्यन वासी घराडसी, जिला कुरुक्षेत्र, रवि वासी नरवाना जिला जींद व निशांत वासी खनौदा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस टीम ने मामले मे शामिल जिला कैथल वासी एक नाबालिग आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया था।
दिनांक 19 अक्टूबर 26 को केयूके थाना के अंतर्गत थर्ड गेट पुलिस चौंकी प्रभारी पीएसआई सतीश कुमार, पीएसआई प्रदीप, मुख्य सिपाही जितेन्द्र व राजबीर की टीम ने केयूके प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने के मामले मे शामिल जिला कुरुक्षेत्र वासी एक और नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
