लोगों ने अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को साझा किया, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गंभीरतापूर्वक सुना और जनता की शिकायतों तथा मांगों पर संवेदनशीलता के साथ लिया संज्ञान, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
घरौंडा/करनाल, 20 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास, आत्मीय स्नेह और अमूल्य सहयोग ही निरंतर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। घरौंडा का सम्मान, विकास और घरौंडा वासियों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है। घरौंडा का चहुंमुखी विकास करवाना प्राथमिकता है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मधुबन पुलिस अकादमी के नजदीक कल्याण फार्म पर जन सुनवाई जनसुनवाई की। इस अवसर पर हरविंद्र कल्याण ने लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं व बधाई दी और मिठाई खिलाकर मूंह मिठा करवाया। लोगों ने पुष्प-गुच्छ व मालाओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का स्वागत किया और उनको दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। जनसुनवाई के दौरान श्री कल्याण ने दो घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को साझा किया, जिन्हें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने गंभीरतापूर्वक सुना और जनता की शिकायतों तथा मांगों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल मंत्र पर चलते हुए जनता के जीवन को सुगम बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में घरौंडा के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश के समावेशी विकास की जो परिकल्पना की थी, आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बनी व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास व पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार द्वारा जनहित में नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं, जिनका आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो वादे किए गए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक-एक करके उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रहे हैं।
बॉक्स:
जनसुनवाई के दौरान मुस्तफाबाद से आए कृष्ण पुत्र पूर्णचंद्र को ब्रेन ट्यूमर की जानकारी मिलते ही स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने दरियादिली दिखाते हुए तुरन्त पीजीआई रोहतक में बात की और परिवार को हौसला बनाये रखने और तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि ऐसे समय में हर तरीके से परिवार के साथ खड़ा हूँ.
