शहजादपुर। नियति कुछ ऐसी थी कि जिनका जन्म एक साथ हुआ, एक साथ ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। शहजादपुर के रहने वाले दो जुड़वां भाईयों की मौत से परिवार सदमे में है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

जानकारी के अनुसार किसी मामले में राजेश (25) अंबाला की सेंट्रल जेल में था और उसे जमानत मिल गई थी। उसका भाई राकेश अपने भाई राजेश को लेने के लिए बाइक पर सेंट्रल जेल गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही दोनों बेरपुर के पास पहुंचे तो अचानक से उनका बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक गिर गई।
बताया जाता है कि बाइक से इस तरह से गिरे की राजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि राकेश घायल हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां राजेश को ब्राट डैड घोषित कर दिया गया, जबकि राजेश की कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे, जबकि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।