देश के सामने साबित हो गया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलीभगत करके हरियाणा समेत पूरे देश में चुनाव नतीजों को प्रभावित कर रहे – दीपेन्द्र हुड्डा
——————————-
हरियाणा के हर जिले, हर विधानसभा, हर ब्लॉक में लोग बीजेपी सरकार से दुखी हैं और परिवर्तन चाहते हैं – संजय दत्त
———–
रामलीला मैदान से उठी लोकतंत्र बचाने की आवाज़ अब हरियाणा के गांव-गांव और चौपालों तक पहुँचेगी-राव नरेंद्र सिंह
——————–
लाडवा से हुई प्रदेशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत, इसे लेकर पूरे प्रदेश के गाँव-गाँव में जाएंगे- दीपेन्द्र हुड्डा
——————————–
बीजेपी सरकार को ढाई साल बीते लेकिन लाडवा बाईपास बनवाने का वादा अब भी नहीं हुआ पूरा – दीपेन्द्र हुड्डा
डॉ. राजेश वधवा
आज समाज नेटवर्क
कुरुक्षेत्र। AICC के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज लाडवा हलके के गाँव मंगौली जाटान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के सामने साबित हो गया है कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिलीभगत करके हरियाणा प्रदेश समेत देश में चुनाव नतीजों को प्रभावित करने का काम करते हैं। इस बार भी हरियाणा के लोगों का मन बदलाव का था, लेकिन चुनाव नतीजों से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि “हमने सारे इंतजाम कर रखे हैं”, उन सारे इंतज़ामों की पोल देश के सामने धीरे-धीरे खुल गई। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम का बिगुल लाडवा से बज गया है, अब इस कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में जाएंगे। AICC हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हरियाणा के हर जिले, हर विधानसभा, हर ब्लॉक में लोग बीजेपी सरकार से दुखी हैं और परिवर्तन चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान से उठी लोकतंत्र बचाने की आवाज़ अब हरियाणा के गांव-गांव और चौपालों तक पहुँचेगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ चौपाल अभियान (चरण-03) के तहत जनता के बीच पहुँचकर वोट चोरी, लोकतंत्र पर हमले और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर साम, दाम, दंड, भेद से काले धन, चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके EVM से लेकर वोटर लिस्ट तक प्रभावित की और तमाम हथकंडे अपनाकर नतीजा अपने हक में हासिल किया। यही कारण है कि जनता की भावना जीत कर नहीं, बल्कि मैनेजमेंट से सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी सरकार जन भावना की परवाह बिना किये बिना सरकार चला रही है। न तो चुनाव में किये वादे पूरे कर रही है न ही कोई अच्छे काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज हरियाणा का किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है इस सीजन में धान में कच्ची पर्ची और लगातार कट झेल रहा है। एमएसपी मिलना तो दूर ₹300-₹400 तक कट लग रहा है। लंबे समय के बाद गन्ने का SAP ₹15 बढ़ाया? अगले साल का ₹20 बढ़ा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2004 में जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनी उस समय गन्ने का भाव ₹100 करीब था। 2004-14 के बीच उसको हमने बढ़ाकर ₹310 किया, जो 165% बढ़ोतरी थी और देश में सबसे ज्यादा थी। पिछले 12.5 साल में बीजेपी सरकार ने गन्ने का भाव ₹310 से केवल ₹415 किया है। कांग्रेस सरकार के समय यूरिया, डीएपी, डीजल, चीनी का क्या भाव था। पिछले 12 साल में डीजल-पेट्रोल तो 100 पे पहुंच गया। बीजेपी सरकार ने इस साल गन्ने का भाव 3.4% बढ़ाया लेकिन चीनी के दाम तो हर साल 20%-20% बढ़ने लग रही है। बीजेपी सरकार चीनी का रेट भी तय कर दे कि 3% बढ़ेगी इस साल भी और अगले साल भी, हम मान लेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा में काम करने की बजाय दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस सरकार को ढाई साल हो गए, आधा टाइम निकल गया। इन्होंने कहा था कि चुनाव जीतते ही पहला काम लाडवा बाईपास बनवाने का करूंगा। मुख्यमंत्री के गांव वालों ने बताया कि लाडवा में पिछले ढाई साल में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री का पहला वादा ‘लाडवा बाईपास’ ही अधूरा है, तो दूसरे वादों से क्या उम्मीद करें? तानाशाही का आलम ये है कि एक गरीब आदमी ने गांव की सच्चाई बयां की तो इस सरकार ने उस पर मुकदमे दर्ज कर उसका घर ही गिरा दिया। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बबैन में अस्पताल बनवाया और बाकी सारे काम कराए थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने क्या किया? बीजेपी ने चुनाव के समय प्रदेश की हर महिला को लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 महिला पेंशन, बड़े बुजुर्गों को 6000 बुढ़ापा पेंशन, एचकेआरएन वालों को, सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था। एचकेआरएन के 2.5 लाख कर्मचारी धरना दे रहे हैं, क्योंकि वो पक्के हुए नहीं। 500 रुपए में गैस का सिलेंडर, हरियाणा के बच्चों को रोजगार दिलाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब में जा कर कह रहे हैं कि हरियाणा में तो हर गांव में 100-100 नौकरी दे रखी हैं। बड़ा गांव है तो 400-500 दे रखी हैं। गाँव मंगौली जाटान के लोगों से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पूछा कि क्या इस गाँव में 400-500 नौकरी लग गई? तो लोगों ने बताया कि एक भी नहीं लगी। इतना ही नहीं, नायब सैनी पंजाब जाकर बड़े-बड़े वादे कर रहे कि बड़ी-बड़ी बातें, कह रहे हैं कि पंजाब में जब बीजेपी सरकार बनेगी तो गैंगस्टर्स का सफाया कर देंगे, कानून व्यवस्था सुधार देंगे। लाडवा में ही कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। रोज गोलीबारी हो रही, फिरौतियों की कॉल आ रही है।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो हरियाणा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में 2014 से पहले विकास के मामले में देश में सबसे आगे प्रदेशों में गिना जाता था, प्रति व्यक्ति आय, विकास दर, प्रति व्यक्ति निवेश में देश में नंबर एक थे। गुजरात से तीन गुना अधिक निवेश हरियाणा में आता था। खेल-खिलाड़ियों के मान-सम्मान में, किसान के हितों की नीतियों में चाहे किसानों का 1600 करोड़ बिजली बिल माफ करना हो या 0% कोऑपरेटिव कर्ज माफी की बात हो; चाहे बिजली के स्लैब सिस्टम को लागू करने की बात हो या फसलों का उचित भाव देने की बात हो, गन्ने का सबसे ज्यादा भाव देने में हरियाणा का नाम था। 10 साल में गन्ने का भाव ₹200 बढ़ाये गए। जीरी की जब बात आती थी, तो नारा चलता था, हुड्डा तेरे राज में जीरी गई जहाज में। 10 साल तक किसान को आंदोलन नहीं करना पड़ा, धरना नहीं देना पड़ा, किसान यूनियन को सड़क पर नहीं आना पड़ा और कहीं किसी किसान पर लाठियां, गोलियां नहीं चली। कांग्रेस सरकार में शुरू हुई मनरेगा स्कीम को बीजेपी सरकार ने लगभग समाप्त करने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार की गरीब कल्याण नीतियों में 4 लाख एससी, बीसी परिवार 100-100 गज के मुफ़्त प्लॉट दिए, पीने के पानी की टंकी-टोंटी की व्यवस्था की, स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक वजीफे दिलवाए, आपस में अमन-चैन, खुशहाली, भाईचारे में देश में सबसे आगे हरियाणा का नाम लिया जाता था। आज वो हरियाणा 12.5 साल की बीजेपी सरकार के बाद विकास की पटरी से उतर गया, देश में बेरोजगारी, नशे, डंकी के रास्ते विदेशों में पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार सरकार की असंवेदनशीलता और जनता की अनदेखी में नंबर वन बन गया। हरियाणा में नशीले सामान की फोन पर होम डिलेवरी हो रही है। विदेशों से फिरौतीयों की कॉल आ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हर साजिश, षड्यंत्र के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। बीजेपी के समर्थक दल इनेलो, जेजेपी, निर्दलीय वोट काटने को खड़े होंगे। इनका एक ही काम है किसी तरह बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाओ।
इस अवसर पर AICC हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, विधायक रामकरण काला, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, हिमांशु अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।