शहजादपुर। नियति कुछ ऐसी थी कि जिनका जन्म एक साथ हुआ, एक साथ ही इस दुनिया को अलविदा कह गए। शहजादपुर के रहने वाले दो जुड़वां भाईयों की मौत से परिवार सदमे में है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
जानकारी के अनुसार किसी मामले में राजेश (25) अंबाला की सेंट्रल जेल में था और उसे जमानत मिल गई थी। उसका भाई राकेश अपने भाई राजेश को लेने के लिए बाइक पर सेंट्रल जेल गया था। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही दोनों बेरपुर के पास पहुंचे तो अचानक से उनका बाइक से नियंत्रण खो गया और बाइक गिर गई।
बताया जाता है कि बाइक से इस तरह से गिरे की राजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि राकेश घायल हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां राजेश को ब्राट डैड घोषित कर दिया गया, जबकि राजेश की कुछ देर बाद मौत हो गई। सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे, जबकि दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
