हरियाणा दिवस पर हीरक जयंती समारोह का आयोजन, विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेन्द्र राणा, महापौर रेनूबाला गुप्ता ने भी प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
करनाल 01 नवम्बर।
  हरियाणा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गवर्मेंंट चीफ व्हीप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेन्द्र राणा, महापौर रेनूबाला गुप्ता व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविन्द्र राणा ने विशिष्ठï अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खोखर ने अतिथियों के आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। राष्टï्रीय गीत वंदे मातरम व जय जय हरियाणा राज्यगीत की प्रस्तुति के उपरांत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और खूब तालियां बटोरी।
मुख्यातिथि के रूप में विधायक रामकुमार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा ने अपने गठन के बाद से विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश की पहचान आज कृषि, खेल, उद्योग, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर आगे बढऩे वाले राज्य के रूप में है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र परिवारों की पहचान, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोडऩे और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की दिशा में सरकार का एक सराहनीय प्रयास हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन राशि एक सम्मान का प्रतीक है। हरियाणा देश का एक ऐसा प्रदेश है जहां सार्वधिक सम्मान भत्ते के रूप में 3250 रूपये की राशि मासिक दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने शासन के दौरान व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे है।
महिला सशक्तीकरण और बेटियों की शिक्षा पर जोर
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना और बेटियों को शिक्षा एवं समान अवसर उपलब्ध करवाना विकसित समाज की बुनियाद है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों ने समाज में बेटियों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया है। पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकाय के चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा उन्हें नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रगति में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, खिलाडिय़ों और उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध करवाना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना भी विकास की दिशा में अहम कदम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस हमें प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों पर गर्व करने के साथ-साथ भविष्य में प्रदेश को और अधिक विकसित बनाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत बनाए रखने तथा हरियाणा के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बॉक्स-हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और गौरवशाली इतिहास हमारी पहचान : विधायक जगमोहन आनंद
हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, प्रदेश की उन्नति और विकास में योगदान देने का किया आह्वान
हरियाणा दिवस के अवसर पर हीरक जयंती समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, मेहनतकश जनता और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में देशभक्ति, मेहनत, साहस और सामाजिक समरसता की भावना रची-बसी है। प्रदेश के किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है, वहीं हरियाणा के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, खेल, कृषि, उद्योग, महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बेरोजगार युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार देने की एक नई व्यवस्था कायम की है और अब इस व्यवस्था को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे है और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है।
विधायक ने कहा कि हरियाणा दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने, अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने का दिन भी है। अंत में विधायक जगमोहन आनंद ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दीं।
बॉक्स:  जनभागीदारी और सकारात्मक सोच से हरियाणा बना समृद्ध एवं सशक्त राज्य-विधायक योगेन्द्र राणा
हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में बोलते हुए असंध के विधायक योगेन्द्र राणा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती वीरों, किसानों और खिलाडिय़ों की धरती है। यहां की संस्कृति, लोक परंपराएं, रीति-रिवाज और आपसी भाईचारा प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। हरियाणा के किसानों ने देश की खाद्य सुरक्षा में अहम योगदान दिया है, वहीं प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए बिजली, सडक़, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हुए प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों, जनभागीदारी और सकारात्मक सोच से हरियाणा को और अधिक समृद्ध, सशक्त एवं विकसित बनाया जा सकता है।

बॉक्स: महापौर रेनूबाला गुप्ता ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, प्रदेश की उन्नति और विकास में भागीदारी निभाने का किया आह्वान
हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में बोलते हुए महापौर रेनू बाला गुप्ता ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश की उन्नति में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं से भी परिचित करवाना चाहिए।
महापौर ने कहा कि हरियाणा दिवस हमें प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने और भविष्य में इसे विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित खोखर, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, डीडीपीओ कंचन लता, जीएम रोडवेज कुलदीप, रेड क्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ, सुरपवाईजर, आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में शहर के प्रबुद्घ नागरिक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सत्यवान महिवाल ने अतिथियों का धन्यवाद किया। एआईपीआरओ रघुबीर गागट ने मंच का सफल संचालन किया।
ये हुए सम्मानित।
हरियाणा दिवस के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाले बच्चों मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय दरड़ के निशांत प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर की अंजली द्वितीय तथा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय मॉडल टॉउन करनाल के पारस तृतीय स्थान पर रहे। वहीं दूसरी ओर समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वालों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें हरियाणवीं सोंग के लिए गितिक सिंगला, हरियाणवीं लोक नृत्य के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय इंद्री व राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड़ करनाल की छात्राओं की टीम शामिल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *