पानीपत। एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार से लूटपाट और उनकी हत्या के मामले में दो आरोपितों के साथ बुधवार देर शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपित गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान डाबर कालोनी निवासी सचिन उर्फ चीना और सुभाष नगर निवासी नवीन के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान सचिन के बाएं पैर और नवीन के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बुधवार को दिन में डाबर कालोनी निवासी शरद उर्फ जोगी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम बापौली बाईपास क्षेत्र में दो अन्य आरोपितों को पकड़ने पहुंची।
इसी दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों को गोली लगी और घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर दो गोलियां चलाईं, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से कई राउंड फायर किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी लूट के तीन-तीन मामले दर्ज हैं।
बता दें कि एक जून की रात करीब साढ़े 11 बजे चांदनीबाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-25 स्थित मित्तल माल के पीछे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार से लूटपाट की थी। आरोपितों ने उनकी सोने की चेन, अंगूठी और पर्स छीन लिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हर्षद कुमार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में उनकी मौत हो गई थी। एसपी भूपेंद्र सिंह ने सीआइए वन की विशेष टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। एसपी पूरे मामले की खुद मानटरिंग कर रहे थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

टीडीआई सिटी धोखाधड़ी मामला, पानीपत कोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट की खारिज; दोबारा जांच के आदेशपानीपत। टीडीआइ सिटी सेक्टर-38 और 39 के निवासियों से कथित करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पानीपत के न्यायिक दंडाधिकारी (जेएमआइसी) विकास वर्मा की अदालत ने टीडीआइ इंफ्राकॉर्प इंडिया लिमिटेड एवं अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस द्वारा दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। साथ ही फाइल एसपी को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि मामले की पुनः जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाए और नई जांच रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की जाए। यह मामला टीडीआइ सिटी निवासी विवेक कुमार की याचिका पर अदालत पहुंचा था। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल किए बिना और उनके द्वारा उपलब्ध कराए दस्तावेजों पर विचार किए बिना केस बंद कर दिया।