अंबाला शहर। भाजपा ने चुनाव में भले ही 16 वार्डों में जीत दर्ज कर शहर की सत्ता पर मजबूत पकड़ बनाई हो, लेकिन नतीजों की परतें खोलें तो कई दिलचस्प राजनीतिक संदेश भी सामने आए हैं।

किसी पार्षद का वोट बैंक पहले से मजबूत हुआ, तो किसी की जीत का अंतर सिमट गया। इस बार सदन में 13 नए चेहरे शामिल हुए हैं जिनमें से भाजपा के नौ और कांग्रेस के तीन व एक आजाद प्रत्याशी शामिल है।

वार्ड-17 से भाजपा के गुरप्रीत सिंह साहनी ने ऐसा रिकार्ड बनाया, जिसने शहर की सियासत में नई लकीर खींच दी। साल 2020 के चुनाव में वार्ड-17 से उनकी पत्नी अमनदीप कौर ने 1772 वोट से जीत दर्ज की थी, जो उस समय दूसरी सबसे बड़ी जीत मानी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *