बाबैन, राकेश शर्मा।
पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीटी यूनिवर्सिटी, मोहाली से आए करियर परामर्शदाता रोहित ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और भविष्य में करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रोहित ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार सही करियर का चुनाव करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के विकल्पों तथा रोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका परामर्शदाता ने विस्तारपूर्वक उत्तर दिया।
की प्रधानाचार्या भावना सेठी ने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते उचित करियर मार्गदर्शन मिलना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय के प्रबंधक सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
