आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बरगट जट्टान में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को दशहरा पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत करवाया गया। भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों तथा रावण पर उनकी विजय की कथा के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा। रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य तथा अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बना। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अहंकार, क्रोध, लोभ और ईर्ष्या जैसी बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के भीतर छिपी बुराइयों को समाप्त करने का संदेश भी देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, विनम्रता और ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रबंधक सोहन लाल सैनी ने कहा कि दशहरा हमें यह संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को दशहरे की शुभकामनाएँ दी गईं। इस आयोजन से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई तथा उन्हें सदैव सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे।
