कुरुक्षेत्र पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख 75 हजार रूपये की धोखाधडी करने का आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में हुडा चौंकी शाहबाद की टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख 75 हजार रूपये की धोखाधडी आरोपी शर्मा राम वासी घेलडी जिला अम्बाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अंकित मलिक वासी न्यू माडल टाउन  शाहबाद जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह वर्ष 2022 में शर्मा राम वासी वासी घेलडी जिला अम्बाला के सम्पर्क में आया था। शर्मा राम ने उसे बताया कि वह चंडीगढ़ के एसएसपी के पीए को जानता है तथा आश्वासन दिया कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। दिनांक 11 जनवरी 2023 को उसे पीए से मिलवाने के लिए चंडीगढ़ भी लेकर गया। शर्मा राम ने उससे 20 लाख रूपये की राशि देने की मांग की और इसके साथ उसके सभी असल प्रमाण-पत्र व 12 पास्पोर्ट साईज फोटो भी ले ली थी। उसे कहा कि वह सरकारी हस्पताल में अपना मेडिकल करवाकर दे। दिनांक 18 जनवरी 2023 को उसने सरकारी हस्पताल से अपना मेडिकल करवाया और शर्मा राम को असल सौप दिया। दिनांक 20 जनवरी 2023 को शर्मा राम ने उससे 7 लाख रूपये ले लिए। उसके बाद 9 लाख रूपये ले लिए, उसके बाद उसने 1 लैपटाप व एक मोबाईल फोन की मांग की जिसपर उसने 50 हजार रूपये के लैपटाप व एक मोबाईल फोन खरीदकर दे दिए। उसके बाद आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 31 लाख 75 हजार रूपये ले लिए लेकिन उसकी नौकरी नहीं लगी।  आरोपी ने उसके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख 75 हजार रूपये की धोखाधडी की है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच हुडा चौंकी शाहबाद को सौंपी गई।

दिनाक 17 अक्टूबर 2026 को हुडा चौंकी शाहबाद प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप सिंह की टीम ने नौकरी लगवाने के नाम पर 31 लाख 75 हजार रूपये की धोखाधडी आरोपी शर्मा राम वासी घेलडी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *