सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में मां झण्डेवाली की चौकी में महापौर ने की सहभागिता
विधायक जगमोहन आनंद ने भी मां के चरणों में नवाया शीश, सबकी सुख-समृद्धि की कामना
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि मां भगवती की आराधना से मन को शांति, जीवन को सकारात्मक दिशा और समाज की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। धार्मिक आयोजन आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को भी प्रगाढ़ बनाते हैं।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने ये विचार सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में आदिशक्ति मां झण्डेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित मां भगवती की पावन चौकी में श्रद्धापूर्वक सहभागिता के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर महापौर ने मां झण्डेवाली के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही जगत जननी मां भगवती के श्रीचरणों में नमन करते हुए करनाल सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मां रानी की कृपा प्रत्येक परिवार पर बनी रहे। सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और सकारात्मकता का संचार हो।
महापौर ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन व्यक्ति को आत्मिक शक्ति प्रदान करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध भी कराते हैं। मां भगवती के प्रति श्रद्धा सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आयोजन से जुड़ी समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध धार्मिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, कार्यक्रम में विधायक जगमोहन आनंद ने भी मां भगवती के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम हैं। मां भगवती की कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना निरंतर मजबूत हो। उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मां भगवती की भक्ति और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां झण्डेवाली के समक्ष नमन कर परिवारों की खुशहाली, समाज में शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कामना की कि मां भगवती का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। प्रत्येक व्यक्ति को जनसेवा, सद्भाव तथा मानव कल्याण के कार्यों में योगदान देने की शक्ति मिले।

ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद की धर्मपत्नी रेखा आनंद भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पार्षद अमृत लाल जोशी, पूर्व डिप्टी मेयर नवीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, प्रियंका भारद्वाज, पूनम पांचाल सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *