सेवा सेतु शिविर में 153 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, 39 ने सोलर पैनल, 24 ने पेंशन, 10 ने लाडो लक्ष्मी का पाया लाभ और 22 नागरिकों ने पीपीपी में करवाया सुधार, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए मौके पर समाधान के निर्देश
लाडवा 8 अक्टूबर मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा सेतु के माध्यम से प्रशासन को और अधिक पारदर्शी और जन-हितैषी बना रही है, ताकि लोगों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी वीरवार को उपमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित सेवा सेतु शिविर में बोल रहे थे। शिविर में कुल 153 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया है। इसी के साथ सैकड़ों नागरिकों ने शिविर का विजिट करके विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर मार्केट कमेटी लाडवा के चेयरमैन डा. गणेश दत्त भी मौजूद रहे। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी ने की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे और लोगों की शिकायतों व मांगों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अब 10 अक्टूबर को बाबैन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इन शिविरों के माध्यम से अंत्योदय को सफल किया जा रहा है। इससे पंक्ति के अंतिम में खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाना है।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने कहा कि शिविर में कृषि विभाग के 02, सोलर विभाग के 39 (जिसमें 20 लाभार्थी यूएचबीवीएन के हैं), वीटा हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट एंड कॉर्पोरेशन लि. के 01, एमएसएमई के 01, एससी कल्याण विभाग के 01, रोजगार कार्यालय के 02, महिला एवं बाल विकास परियोजना के 12, रेडक्रॉस के 03, महिला विकास निगम के 03, बाल कल्याण विभाग के 03, मत्स्य पालन विभाग के 02, पशुपालन विभाग के 04, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 03 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।इसी प्रकार हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के 05, वेलफेयर ऑफिस के 07, लाडो लक्ष्मी योजना के 10, पेंशन विभाग (वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन) के 24, सिटीजन रिसोर्स इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट (क्रीड/परिवार पहचान पत्र) के 22, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 04, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 01 और बागवानी विभाग के 02 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने बताया कि जिला औद्योगिक निगम और कुछ अन्य विभागों में आज कोई पेंडेंसी नहीं थी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि सेवा सेतु शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह शासन देना है। पेंशन, बीपीएल कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों और कृषि व पशुपालन से जुड़ी सब्सिडी योजनाओं का लाभ लोगों को बिना किसी परेशानी के मिल रहा है। शिविर में पहुंचे लाभार्थियों ने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से उन्हें एक ही स्थान पर कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *