बैंड-बाजे और आकर्षक झाकियों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगें वामन भगवान, शोभायात्रा का संस्थाएं करेंगी फूल बरसाकर भव्य स्वागत
—–
सन्निहित सरोवर पर शानदार आतिशबाजी, नौकाविहार, भजन संध्या और महाआरती के साथ होगा मेले का समापन
कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के संयुक्त तत्वावाधान में 23 सितंबर दिन बुधवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, परमपूज्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा श्रीमहंत बंसी पुरी के सान्निध्य में वामन भगवान की शोभा यात्रा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर भद्रकाली शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी, ब्राह्मण सभा के प्रधान पवन शर्मा पहलवान, नौजवान सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान अशोक शर्मा पहलवान समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगें। बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ वामन भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगें। नगर में स्थान-स्थान पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया जाएगा। सीकरी चौक पर थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा अपने समर्थकों सहित शोभा यात्रा का स्वागत कर वामन भगवान का आर्शीवाद लेंगें।
सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा व प्रधान यशेंद्र शर्मा ने बताया कि दुखभंजन मंदिर से दोपहर दो बजे शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जोकि रेलवे रोड़, गीता स्कूल, आर्य समाज मार्किट, अंबेड़कर चौक, पालिका बाजार, सीकरी चौक, नया बाजार, कच्चो घेर, आहुलुवालिया चौक से वापिस होती हुई गुरुद्वारा छठी पातशाही से होती हुई सांय पांच बजे सन्निहित सरोवर पर पहुंचेंगी, जहां पर भजन संध्या का आयोजन होगा। शानदार आतिशबाजी के बीच वामन भगवान को तीर्थ में नौकाविहार करवाया जाएगा व महाआरती सम्पन्न होगी।
—–
इन संस्थाओं का रहेगा सहयोग
इस शोभा यात्रा में विशेष रूप से जीओ गीता, श्री कृष्ण कृपा परिवार, श्री जयराम संस्थाएं, श्री स्थाणु सेवा मंडल, श्री शिवरात्रित सेवा मंडल, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, हरियाणा कला परिषद, हर-हर महादेव सेवा मंडल, श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति, श्री शिरड़ी साईं सेवा संघ, हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास, श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, लान्यस क्लब, रोटरी क्लब, फिनिक्स क्लब, मुलतान सभा, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा, अद्वैत स्वरूप आश्रम (नंगली वाली कुटिया), सेवा ट्रस्ट यूके, श्री हनुमान मंदिर सभा (पुरानी सब्जी मंडी), अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन, नौजवान सभा, श्री सनातन धर्म गौशाला, बीपीएसओ कुरुक्षेत्र, उमंग समाजसेवी संस्था, एसजीडी संस्कृत वेद विद्यापीठ, प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र, प्राचीन दुर्गा माता एवं राधा-कृष्ण मंदिर समिति, मातृभूमि सेवा मिशन, ब्राह्मण कर्मचारी कल्याण सभा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित अनेक संस्थाओं का सहयोग रहेगा।
—–
सरंक्षक मंडल व सभा के पूर्व प्रधानों को किया जाएगा सम्मानित
सभा कि प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि वामन भगवान की शोभा यात्रा प्रारंभ होने के अवसर पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के सरंक्षक मंडल के सदस्यों तथा पूर्व प्रधानों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वालों में सरंक्षक मंडल के सदस्य आरडी शर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक एडवोकेट, श्रीप्रकाश मिश्रा, बालकिशन सिखोले, ओमप्रकाश रीतवाल, राजेंद्र जोशी, पवन शर्मा पौनी, ज्ञान पाराशर, अमर सिंह शर्मा, रमेश चंद्र आश्री, सुभाष शर्मा रतगल एडवोकेट, मनमोहन शर्मा सांगी, रामकुमार गौत्तम, अशोक भारद्वाज एडवोकेट, श्याम चरण वशिष्ट, अशोक कुमार कौशिक, विनय मोहन आश्री, ओमगोपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा निंदी, बृजभूषण शर्मा प्रेमी, विजय शर्मा, कलदीप शर्मा गोल्डी, श्रीमति सीता देवी, पंडित रामराज कौशिक, पूर्व प्रधान जयनारायण शर्मा, जलेश शर्मा तथा श्याम सुंदर तिवाड़ी शामिल हैं।
