अंबाला, 18 सितम्बर-
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने आज शुक्रवार को कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम व वीवीपैट के लिये स्थापित किये गये वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस के गेट पर लगे ताले की सील को चेक करने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान यहां पर की गई व्यवस्थाओं जैसे अग्निशमन यंत्र, सिक्योरिटी व अन्य बिन्दूओं के बारे चुनाव तहसीलदार से जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर चुनाव तहसीलदार से वेयर हाउस में जो ईवीएम मशीने यहां पर हैं उसकी भी जानकारी ली।
चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने बताया कि वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है और इसी कड़ी में आज निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। निरीक्षण के उपरांत यहां की वास्तविक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाती है। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार, सहायक प्रीतम कौशिक, चुनाव कार्यालय से अनिल भारद्वाज व भाजपा पार्टी से प्रतिनिधि अतुल आहुजा, कांग्रेस पार्टी से प्रतिनिधि किरण पाल राणा, एचडीएफ से जसदीप सिंह, बहुजन समाज पार्टी से मलकीत सिंह के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
