अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जिलेभर में 12 मॉड्यूल के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
करनाल, 17 सितंबर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू हो गया है। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 12 विभिन्न मॉड्यूल के माध्यम से अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज मॉड्यूल-2 के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र प्रतियोगिता का आयोजन इंद्री एवं निसिंग ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने देश के विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, तकनीक, राष्ट्र निर्माण सहित विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकारी में उकेरा।
जिले में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न ब्लॉकों में किया जाएगा। जिसमें 18 सितंबर को करनाल एवं असंध तथा 19 सितंबर को घरौंडा एवं नीलोखेड़ी क्षेत्र के स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थी आगामी स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत किया जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *