पहले चरण में बनी बैंक स्क्वेयर बिल्डिंग में निर्माण पूरा, 44 शोरूम तैयार, 150 रुपए प्रति स्क्वेयर फुट किराया, जल्द ई-ऑक्शन होगी : मंत्री अनिल विज
बैंक स्क्वेयर की दोनों बिल्डिंगों में कुल 98 शोरूम, ऑडिटोरियम, रूफ टॉप फूड कोर्ट होंगे, आकर्षण का केंद्र होगी आधुनिक बिल्डिंग : अनिल विज
बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे होंगे कई बैंक, लोगों को मिलेगी सुविधा : विज

अम्बाला, 18 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर बिल्डिंग में दूसरे चरण के निर्माण हेतु 53 करोड़ रुपए की लागत से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा टेंडर अलॉट कर दिया हैं और जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया यह बिल्डिंग पिछली तरफ बनेगी जिसमें 54 शोरूम बनेंगे।
श्री विज ने बताया कि दूसरे चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में बिल्डिंग 54 शोरूम के अलावा यहां पर कार्यक्रम, कांफ्रेंस एवं अन्य आयोजनों के लिए तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा, साथ ही रूफ टॉप फूट कोर्ट होंगे जहां लोग खान-पान का आनंद ले सकेंगे।
उन्होंने बताया इससे पहले बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण का निर्माण पूरा हो चुका है जिसमें बने 44 शोरूमों की ई-ऑक्शन नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा जल्द शुरू की जाएगी। इन शोरूम के लिए 150 रुपए प्रति स्क्वेयर फुट रेट किराया तय किया गया है। बैंकों के लिए शोरूम रिजर्व रखे गए हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि व्यस्त बाजारों में स्थित बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए बैंक स्क्वेयर परियोजना अम्बाला छावनी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां बैंकों के शिफ्ट होने पर बाजारों में ट्रेफिक का दबाव तो कम होगा साथ ही एक ही स्थान पर सभी बैंक होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण में आगे बने तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 101 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो चुका है। दूसरे चरण के निर्माण हेतु अब टेंडर अलॉट हो गया है जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। बैंक स्क्वेयर की दोनों बिल्डिंग में कुल 98 शोरूम होंगे।

दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे
– दूसरे चरण में बैंक स्क्वेयर में बनने वाली बिल्डिंग में कुल 54 शोरूम बनेंगे, इनमें पहले फ्लोर पर 17 शोरूम होंगे, दूसरे फ्लोर पर 17 शोरूम तथा तीसरे फ्लोर पर 20 शोरूम बनेंगे।
– तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट होंगे।
– बिल्डिंग में लिफ्ट, सीढ़िया, एस्केलेटर, फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।

बैंक स्क्वेयर में पहले चरण में बनी बिल्डिंग में ये कार्य पूरे हुए
– बैंक स्क्वेयर में पहले चरण के तहत निर्मित बिल्डिंग की बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 317 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा है।
– बिल्डिंग में कुल 44 शोरूम बने हैं जिनमें पहले फ्लोर पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां है।
– दूसरे फ्लोर पर 14 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
– तीसरे फ्लोर पर 13 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
– बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं है।
– इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीन एरिया, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *