विकसित भारत के चार स्तंभों—युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब—को सशक्त बना रही हरियाणा सरकार : अनिल विज
शहीदों के आश्रितों को 12 वर्षों में सवा चार सौ सरकारी नौकरियां, शहीद परिवारों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता : अनिल विज
80वें स्वतंत्रता दिवस पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने भारी वर्षा के बीच अंबाला में ध्वजारोहण किया, परेड की ली सलामी
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अनिल विज की बड़ी घोषणा—विद्यार्थियों को सोमवार की छुट्टी, जिला प्रशासन को 10 लाख रुपये
अम्बाला, 15 अगस्त — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। यह आठ दशकों की हमारी लोकतांत्रिक यात्रा की बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ-’’युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब’’-को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
श्री विज ने अंबाला में भारी वर्षा के बीच देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस तथा माताओं, बहनों और बेटियों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों की सोमवार को छुट्टी तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को ’’10 लाख रुपये’’ देने की घोषणा की।
इससे पहले, श्री विज ने पुलिस लाइन परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों तथा आपातकाल और हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है तथा पिछले लगभग 12 वर्षों में करीब ’’सवा चार सौ शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा आधार पर सरकारी नौकरी’’ दी गई है।
’’1857 की क्रांति और शहीदी स्मारक’’
श्री विज ने कहा कि हरियाणा वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती है। ’’10 मई 1857 को अंबाला से उठी स्वतंत्रता आंदोलन की चिंगारी’’ ने पूरे देश में आजादी की अलख जगाई थी। इस गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए अंबाला छावनी में बनाया जा रहा भव्य शहीदी स्मारक निर्माण के अंतिम चरण में है। यह स्मारक वीरों के त्याग, संघर्ष और देशभक्ति का स्थायी प्रतीक बनेगा।
’’विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा’’
श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य ऐसा विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ ’’विकसित भारत के साथ विकसित हरियाणा’’ के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 में हरियाणा का सकल राज्य घरेलू उत्पाद लगभग ’’15.18 लाख करोड़ रुपये’’ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब ’’11 प्रतिशत वृद्धि’’ दर्शाता है। उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों की प्रक्रियाओं को आसान किया गया है। 2026-27 के बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरोद्धार और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है। हाल ही में मंजूर ’’एमएसएमई पॉलिसी’’ से छोटे उद्योगों को मजबूती और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि ’’17 जुलाई 2026 को जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन’’ को रवाना किया गया। स्वदेशी तकनीक से विकसित यह ट्रेन भारत की तकनीकी क्षमता और स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
’’गरीब, किसान, महिला और युवा सरकार की प्राथमिकता’’
श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ-’’युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब’’-को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय के तहत पिछड़ा वर्ग की क्रीमीलेयर आय सीमा ’’6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये’’ की गई है तथा पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया गया है। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत ’’71 हजार रुपये तक की सहायता’’ दी जा रही है तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत पात्र परिवारों को ’’5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज’’ की सुविधा मिल रही है। सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस की व्यवस्था है। कम आय वाले तीसरी और चौथी स्टेज के कैंसर रोगियों को ’’3,000 रुपये प्रतिमाह’’ की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में एक चिकित्सा विश्वविद्यालय और ’’12 मेडिकल कॉलेज’’ स्थापित किए गए हैं तथा एमबीबीएस की 2,260 और पीजी की 788 सीटें बढ़ी हैं।
किसानों के लिए हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां ’’24 फसलों की एमएसपी पर खरीद’’ की व्यवस्था की गई है। इनमें गेहूं, सरसों, सूरजमुखी, मसूर, धान, ज्वार, बाजरा, गन्ना, कपास और चना सहित अन्य फसलें शामिल हैं। आबियाना व्यवस्था समाप्त की गई है तथा शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को मालिकाना हक देने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए ’’लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपये’’ की राशि दी जा रही है। गरीब परिवारों की महिलाओं को ’’500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर’’ उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास में सक्रिय भागीदार बनाना है।
’’युवा, नशामुक्ति और खेल’’
श्री विज ने कहा कि वर्ष 2047 में विकसित भारत के निर्माण का नेतृत्व आज के युवा करेंगे। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ’’“युवा शक्ति-विकसित भारत 2047 की यात्रा का नेतृत्व”’’ युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होना भी देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने नशे को युवा शक्ति और समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि ’’“नशामुक्त युवा, स्वस्थ परिवार और विकसित हरियाणा”’’ हमारा संकल्प है। राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान के तहत देशभर में 28,000 से अधिक स्थानों पर युवाओं ने संकल्प लिया। हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ’’3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं’’ ने नशामुक्त भारत का संकल्प लिया। राहगीरी और युवा मैराथन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
खेलों में हरियाणा के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने ’’39 पदक’’ जीते, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ’’10 पदक, जिनमें 7 स्वर्ण’’, जीते तथा हरियाणा की बेटियों ने पांच स्वर्ण पदक हासिल किए।
’’पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन’’
श्री विज ने कहा कि सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीक और ऑनलाइन माध्यमों से सरकारी सेवाएं लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाई जा रही हैं। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां देने के साथ कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ’’सरकार जनता की है, शासन जनता के लिए है और विकास जनता की भागीदारी से ही पूर्ण होता है।’’ उन्होंने कहा कि 2047 में भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी के अवसर पर भारत को विकसित राष्ट्र और हरियाणा को विकसित राज्य बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ऐसा हरियाणा बनाना है जहां किसान समृद्ध हों, युवा रोजगार पाने के साथ रोजगार देने वाले बनें, बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर हों, उद्योगों को अवसर मिले, गरीब परिवार सम्मानजनक जीवन जिएं, गांव और शहर समान रूप से विकसित हों, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता मिले और पारदर्शी शासन पर जनता का विश्वास मजबूत हो।
’’बारिश के बावजूद उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस’’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भारी बारिश के बीच ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारी बरसात में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साहपूर्वक एवं सम्मानूर्वक मनाने का काम किया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होने थे, लेकिन बरसात के चलते वह नहीं हो सके, बच्चों ने काफी मेहनत की थी। इन सभी कार्यक्रमों को कोई कार्यक्रम आयोजित करके दिखाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले सभी विद्यार्थियों की सोमवार को छुट्टी करने की घोषणा की। उन्होने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन को 10 लाख रूपए देने की घोषणा भी की।
जिला पुलिस की टुकड़ी ने पहला, राजकीय रेलवे पुलिस अम्बाला वन की टुकडी ने द्वितीय तथा गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी ने तीसरा स्थान मिला
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पुलिस की टुकड़ी ने पहला, राजकीय रेलवे पुलिस अम्बाला वन की टुकडी ने द्वितीय तथा गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्काउटस एंड गाईड की टुकडी ने पहला, हरियाणा बटालियन वन की टुकडी ने दूसरा तथा एनसीसी हरियाणा बटालियन टू की टुकडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों कीप्रस्तुति पेश करने वाले स्कूलों के इंचार्जों को भी मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका प्रध्यापिका ज्योति रानी व प्रोफसर सुखबीर सिंह द्वारा बखूबी निभाई गई।
ऊर्जा मंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों, पत्रकारों सहित अन्य को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया
हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों, खेल गतिविधियों व शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों एवं खिलाडियों तथा अन्य गतिविधियों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में श्री गुलशन कुमार, स्टेनोग्राफर, श्रीमति सुशीला कपूर, युद्धवीर सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार, गृहरक्षी मांगे राम, इंस्पैक्टर धर्मवीर, अनहद कौर अंटाल, वृंदा, कोमल रानी, विकास कुमार, कृधा गुप्ता, सुरिर्न्द्र कुमा लिपिक, पीजीटी श्रीमती वंदना रानी, समाजसेवी श्रीमती किरण छिब्बर, चिकित्सा अधिकारी डा. अमित शर्मा, जेबीटी अध्यापक शिव कुमार, डा. चेष्ठा कश्यप, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह, कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता विकास कुमार, पीएमओ डा. पूजा पेंटल, समाजसेवी जसवंत जैन, एडवोकेट अजय अग्रवाल, ब्यूरो चीफ पवन पासी, पत्रकार देवदत्ता शर्मा, पत्रकार तरूण कपूर, पत्रकार रतन सिंह ढिल्लो, पत्रकार डी.एन. दीवाकर, पत्रकार अनिल दत्ता, पत्रकार मनजीत कौर, पत्रकार पारूल गर्ग, पत्रकार जसकरण सिंह, पत्रकार जितेन्द्र अग्रवाल, पत्रकार निलिखि सोबती, पत्रकार राहुल, संपादक हरेन्द्र गुलाटी, पत्रकार दीपक बहल शामिल हैं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर अक्षिता सैनी, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, विधानसभा संयोजक रितेश गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, शिवालिक बोर्ड से मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूजा कुमारी, हरियाणा सूचना आयोग की सदस्य नीता खेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, अनुभव अग्रवाल, आरटीए सुशील कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, नगर परिषद ईओ देवेन्द्र नरवाल, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, सिविल सर्जन डा. रेणु बेरी, पीएमओ पूजा पैंटल, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता कर्णवीर, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिंह, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल श्योराण, एडवोकेट संदीप सचदेवा, जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप, भाजपा पदाधिकारी यतिन बंसल, विशाल राणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, संजीव मिश्रा, बीनू गर्ग, हरपाल सिंह कम्बोज, नविन्द्र सिंह, सतीश साक्य मौजूद रहे।
