करनाल, 15 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, करनाल में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ हुआ। के डी एस अग्रवाल डीसीएच द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर एजीएम रजत शर्मा, एजीएम परमेश्वर महतो, एमसीसी यमुनानगर, एलडीएम करनाल राजीव मिन्हास, मुख्य प्रबंधक गण जोगिंदर ग्रोवर, सुशील हंदुजा, प्रदीप मुंडेजा, सोहन लाल, सहित करनाल एवं यमुनानगर जिलों की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक एवं कर्मचारी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा बैंक की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
समारोह में कर्मचारियों एवं उनके बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनसे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपिका द्वारा किया गया।