विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 18 अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
नीलोखेड़ी/करनाल, 15 अगस्त।
      80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उप मंडल स्तर पर स्थानीय अनाज मंडी में किया गया जिसमें विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस, एनसीसी बॉयज व गर्ल्स की टुकडय़िों ने मार्च पास्ट किया। इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी सविता कबीरपंथी भी मौजूद रहीं।
विधायक ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उप-मण्डल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा आज का यह दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।
इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार, डीएसपी सोनू नरवाल, एचआईआरडी के निदेशक वीरेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार भारत भूषण, बीडीपीओ साहब सिंह, सीडीपीओ राजबाला मोर, मार्केट कमेटी के चेयरमेन शिव नाथ कपूर, नगरपालिका चयेरमर्सन सनमीत कौर आहूजा, नगर पालिका सचिव राहुल सैनी, रणजीत सिंह भारद्वाज, सतनाम आहूजा, मुकेश भारती, लवली कुकरेजा, ईश चोपड़ा, बलकार सैनी, राजबीर शर्मा, नरेंद्र शर्मा  सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ये हुए सम्मानित
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने डॉ वंदना अग्रवाल, रजनी वर्मा, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, रितु, दीपक कुमार, भ्रिम सिंह, जॉनी, संध्या, गुलजार सिंह, राजबीर सिंह, हरिकृष्ण, राम, विकास कुमार, निर्मल सिंह, अशोक कुमार, पंकज सिंगला, और राजबीर सिंह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *