कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एंटी-रैगिंग शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की गरिमा, सम्मान और अधिकारों का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग जैसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने तथा विश्वविद्यालय को रैगिंग-मुक्त परिसर बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि शपथ के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे प्रत्येक विद्यार्थी की गरिमा, सम्मान एवं अधिकारों का आदर करेंगे तथा विश्वविद्यालय में सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी वातावरण बनाए रखने में सहयोग करेंगे। विद्यार्थियों ने हिंसक, अभद्र, अपमानजनक अथवा भयभीत करने वाले किसी भी व्यवहार में शामिल न होने, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रैगिंग को प्रोत्साहित या सहयोग न करने तथा स्वयं रैगिंग या उत्पीड़न का सामना होने पर उसका विरोध करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने यह भी शपथ ली कि वे रैगिंग की किसी भी घटना के संबंध में तत्काल विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारी अथवा एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन को सूचना देंगे तथा रैगिंग की रोकथाम से संबंधित यूजीसी के विनियमों एवं विश्वविद्यालय के नियमों का पूर्ण पालन करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जसबीर सिंह सहित विद्यार्थी व शोधार्थी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *