घरौंडा/करनाल, 12 अगस्त।  हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में  आज विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दीपा दुल्ल के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीतू चावला एवं इंपोर्टेंट डे सेलिब्रेशन कमेटी के संयोजक डॉ विक्रम सिंह के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के प्रति सम्मान तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरुकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड इंडिया थीम पर युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी शिवानी विष्ट ने किया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने भारत की विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, लोक कलाओं एवं क्षेत्रीय विविधताओं को नृत्य के माध्यम से आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना दिया। प्रतियोगिता में अनुष्का एवं कशिश ने प्रथम स्थान, निहारिका एवं कशिश अरोड़ा ने द्वितीय स्थान तथा जान्हवी एवं देवी और दिव्या एवं याशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के तहत स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाजन विभीषिका एवं तिरंगे की शान जैसे विषयों पर छात्राओं ने प्रभावशाली एवं रचनात्मक स्लोगन लिखकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा तिरंगे के गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में बी.कॉम. तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने प्रथम, बी.एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा आरुषि ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं पायल एवं रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर ममता रानी, पूजा रानी, अपूर्वा, संदीप, डॉ. हितेंद्र कुमार, डा अनुप्रिया, अनुराधा व पवन कुमार मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *