करनाल, 11 अगस्त । डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने सोमवार सायं गांव मूनक में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के बाद अधिकारियों के साथ मुनक हेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुनक हेड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा सहित आमजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।

इसके उपरांत डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा मुनक हेड के पास लगाए गए कांवड़ शिविर में भी पहुंचे। उन्होंने शिविर में मौजूद कांवड़ियों से बातचीत की और उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने श्रद्धापूर्वक कांवड़ियों के साथ प्रसाद को ग्रहण किया और सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस मौके पर एडीसी डॉ राहुल रईया, एसडीएम सुमित सिहाग, डीएसपी गोरखपाल राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *