कुरुक्षेत्र, 11 अगस्त : देश के विभिन्न राज्यों से घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा ठुकराए गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में भी सावन शिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। हर त्यौहार की भांति प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ सावन शिवरात्रि का विधिवत के साथ जलाभिषेक किया।
कुछ बुजुर्गों ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला के सहयोग से भगवान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया। शिवलिंग पर बेल पत्र, फूल, फल, भांग, धतूरा आदि अर्पित किए गए। डा. सिंगला ने सावन शिवरात्रि पर बुजुर्गों के लिए विद्वान ब्राह्मणों को पूजन के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का अलग महत्व है। सावन शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।
बुजुर्गों ने मंदिर में शिव चालीसा व शिव रुद्राष्टकम का पाठ किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की इच्छा अनुसार सूर्य उदय से पूर्व ही भगवान शिव पूजन प्रारम्भ हो गया था तथा सभी पहर की अलग आरती हुई। अपनों द्वारा ठुकराए जाने के बाद भी बुजुर्गों ने परिवार के सदस्यों के लिए प्रभु से सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर प्रेरणा संस्था अध्यक्ष जसवीर गुंबर,  उपाध्यक्ष किरण गर्ग, नरेश गर्ग, सुरेखा, रामलाल सिंगला, आशा सिंगला, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, बलविंदर कौर, कौशल, संतोष, जोगिंदर, अजीत सिंघल, सुभाष गुप्ता, भोला, बिशम्बर, दिलावर, चंद्रकांत ठक्कर इत्यादि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *