कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त।कुरुक्षेत्र स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्री रवि बतान जी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत बड़ैच जी का जिला अध्यक्ष रमेश सैनी जी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया
भाजपा कार्यालय पहुंचने पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सैनी ने की कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं सम्मानित साथी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रवि बतान जी एवं डॉ. अवनीत बड़ैच जी को नई जिम्मेदारियां मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और परिश्रम से निरंतर मजबूत हो रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी से संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अवनीत बड़ैच जी एवं श्री रवि बतान जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन सेवा, समर्पण एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “भाजपा परिवार—संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का विश्वास” का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सैनी जी, जिला प्रभारी श्री दीपक शर्मा जी, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा जी, हरियाणा भूमि सुधार विभाग चेयरमैन श्री गुरनाम सैनी जी, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड पूर्व चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर जी, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा श्रीमती बीबी करतार कौर जी, श्री राजकुमार सैनी जी, जिला परिषद चेयरमैन श्रीमती कँवलजीत कौर जी, जिला परिषद वाईस चेयरमैन श्री धर्मपाल चौधरी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुशील राणा जी, “48 कोस समिति (विकास कार्यों की निगरानी समिति)” के चेयरमैन श्री रविंद्र सांगवान जी, जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा,अनु माल्यान,राहुल शर्मा ,परमजीत कश्यप,रेणु खुग्गर ,तिलक राज अग्रवाल,विशाल सौदा ,हैप्पी विर्क ,सतपाल मास्टर , देश राज शर्मा ,सहित गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
