बाबैन राकेश शर्मा
मथाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर गांव में चल रहे विकास कार्यों एवं आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान रवि कुमार ने मुख्यमंत्री को गांव मथाना में सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वच्छता तथा अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भी उन्हें अवगत कराया तथा विकास कार्यों में सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रवि कुमार की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मथाना गांव के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा और जनहित से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद रवि कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है और उन्हें विश्वास है कि मथाना में विकास कार्यों को और गति मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
