कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी कपिल वासी अमीन चुंगी शीला नगर थानसेर कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 4 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

   जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 3 अगस्त 26 को पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि कपिल वासी अमीन चुंगी शीला नगर थानसेर कुरुक्षेत्र चिट्टा बेचने का काम करता है। जो कपिल के मकान में मादक पदार्थ चिट्टा ऱखा हुआ है यदि कपिल के मकान की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करके सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक जसंवत सिंह, मुख्य सिपाही कर्मवीर सिंह व सिपाही अंकित नैन की टीम का गठन किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम अमीन चुंगी शीला नगर थानसेर स्थित कपिल के मकान पर पहुंची जहां पर मकान के अन्दर मेन गेट के पास एक व्यक्ति हाजिर मिला जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम कपिल वासी अमीन चुंगी शीला नगर थानसेर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान की तलाशी लेने पर आरोपी के घर से 4 ग्राम हैरोईन/चिट्टा तथा नशील पदार्थ बेचकर कमाए गए 13 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *