कुरुक्षेत्र पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोपी अजय शर्मा उर्फ कोमल वासी कुंजपुरा जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 01 अगस्त 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रीतम सिंह वासी जिला कुरुक्षेत्र ने बताया उसका टूर एण्ड ट्रेवल का काम है। काम के सम्बन्ध में वह कई व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल है। दिनांक 18 जुलाई 26 को रात को ग्रुप में उसकी ग्रुप मेम्बर अजय शर्मा से कहासुनी हो गई। पहले तो उसने उसके साथ गाली गलौच की तथा बाद में धमकी देने लगा। उसने किसी दूसरे व्यक्ति से फोन करवाया जिसने उससे कहा कि उसे 10 लाख रुपये दे दो नही तो उसकी गाडियों और घर पर फाईरिंग करवा देगा और उसे भी जान से मार देगा। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।
दिनांक 3 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र विक्रम, गिरवर शर्मा, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व सिपाही विकास की टीम ने जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगने के आरोपी अजय शर्मा उर्फ कोमल वासी कुंजपुरा जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
