कुरुक्षेत्र पुलिस ने खेत से लोहे की तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम खेत से लोहे की तार चोरी करने के आरोपी राजबीर वासी डेरा मेहर चन्द गांव दबेखेडी थाना जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनील कुमार वासी सैक्टर-8 जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। वह सब्जी की खेती करता है और खेतों मे इस्तेमाल करने के लिए लोहे की तार (रिंग ) लगाए हुए थे। दिनांक 01 जुलाई 2026 को दोपहर के समय एक मोटरसाईकिल सवार उसकी लोहे की तारों को चोरी कर के ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को दी गई।
दिनांक 3 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुखदेव सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र विक्रम, गिरवर शर्मा, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व सिपाही विकास की टीम ने खेत से लोहे की तार चोरी करने के आरोपी राजबीर वासी डेरा मेहर चन्द गांव दबेखेडी थाना जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा तार का बण्डल व वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया। ।
