कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध शराब रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी की टीम ने अवैध शराब रखने के आरोपी विक्रम मंचल वासी शास्त्री मार्केट नजदीक बाल्मिकी बस्ती थानेसर कुरूक्षेत्र को गिरफतार करके 20 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में पीएसआई हरविन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही जितेन्द्र सिंह व सिपाही राजू की टीम गस्त में रविदास चौंक थानेसर पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रम मंचल वासी शास्त्री मार्केट नजदीक बाल्मिकी बस्ती थानेसर कुरूक्षेत्र लक्षमण चौंक के पास अवैध शराब बेचने का काम करता है। अगर तुरंत रेड की जाए तो काफी मात्रा मे शराब मिल सकती है। सूचना पर पुलिस टीम लक्षमण चौंक थानेसर के पास पहुंची जहां पर पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर अपना नाम विक्रम मंचल वासी शास्त्री मार्केट नजदीक बाल्मिकी बस्ती थानेसर कुरूक्षेत्र बताया। आरोपी ने पुलिस टीम को लक्षमण चौंक के पास खाली जगह मे बने खोखा के अन्दर छुपाकर रखी अलग-अलग मार्का की करीब 20 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करवाई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके मुख्या सिपाही मंजीत सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
