कुरुक्षेत्र पुलिस ने एटीएम मशीन को तोड़ने तथा चोरी का प्रयास करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में सैक्टर-7 पुलिस चौंकी टीम ने एटीएम मशीन को तोड़ने तथा चोरी का प्रयास करने के आरोपी गुलशन कुमार वासी चिनारथल कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में विपिन भाटिया अधिकारी एक्सिस बैंक कुरुक्षेत्र ने बताया कि उनके बैंक का एटीम पिपली रोड सैक्टर-7 होटल सैफरोन के सामने है। दिनांक 2 अगस्त 26 को को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात को एटीएम मशीन के साथ तोड़ फोड की गई तथा चोरी का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया जिसमें एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त पाई गई। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार द्वारा की गई।
दिनांक 3 अगस्त 26 को थाना शहर थानेसर के अंतर्गत पुलिस चौंकी सैक्टर-7 प्रभारी पीएसआई अंकित के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, हरप्रीत सिंह की टीम ने एटीएम मशीन को तोड़ने तथा चोरी का प्रयास करने के आरोपी गुलशन कुमार वासी चिनारथल कॉलोनी शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
