कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 अगस्त को आयोजित होने वाले ’’‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’’’ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ’’2 अगस्त (रविवार)’’ को प्रातः ’’9 बजे’’ विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में ’’भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी’’ देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री देशभर में आयोजित लगभग 10 हजार कार्यक्रमों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे तथा एक करोड़ से अधिक युवाओं को नशामुक्त भारत का संकल्प दिलाएंगे। अभियान में माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, औद्योगिक संस्थान तथा आध्यात्मिक संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में ’’हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष’’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभागार, पंजीकरण, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, तकनीकी प्रबंधन, मीडिया समन्वय, आतिथ्य एवं स्वयंसेवक व्यवस्था सहित विभिन्न कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का जनआंदोलन है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
बाक्स

नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आज
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर चौधरी ने बताया कि प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में 1 अगस्त शनिवार को प्रातः 11 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय के समीप स्थित समिति कक्ष में कार्यक्रम के लिए गठित सभी समितियों के वरिष्ठ सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों, विभिन्न समितियों को सौंपे गए दायित्वों, सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, अतिथि सत्कार, मीडिया समन्वय तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा सभी समिति सदस्यों से समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने का आह्वान करेंगे, ताकि 2 अगस्त को आयोजित होने वाला नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान सफलतापूर्वक एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।