कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जन कल्याण मंच, कुरुक्षेत्र (रजि.) हरियाणा द्वारा स्थानीय सब्जी मंडी में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी व अन्य पदाधिकारी संजय शर्मा,शैलेश वत्स , धर्म सिंह जोगनाखेड़ा व पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार ने सब्जी विक्रेताओं तथा खरीदारी करने आए नागरिकों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक  करते हुए कपड़े के थैले अपनाने का आह्वान किया। संस्था के अध्यक्ष दलबीर सिंह मलिक व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा संयुक्त रूप से कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। यदि प्रत्येक नागरिक दैनिक जीवन में कपड़े अथवा अन्य पुनः उपयोग योग्य थैलों का प्रयोग करे, तो प्लास्टिक कचरे में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से खरीदारी के समय अपना कपड़े का थैला साथ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त कुरुक्षेत्र के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *