कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने 30 जुलाई 26 को सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जुलाई 26 को जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने थाना इस्माइलाबाद के गांव टबरा, नैंसी, मन्डाडो व शेरपुर में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल व सुभाष चंद ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और आने वाले भविष्य को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं तथा कई बार युवा अपराध की ओर भी बढ़ जाते हैं।
सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से युवाओं को खेलों, पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि वे अपना समय सही दिशा में लगाएं और नशे जैसी बुराई से दूर रहें। पुलिस टीम ने लोगों से यह भी आह्वान किया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशे का सेवन करता है या युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन के साझा प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा।
नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी गिरफ्तार, 127 ग्राम गांजा बरामद।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी की टीम में नशीला पदार्थ रखने के महिला आरोपी वासी इंदिरा कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके उसके कब्ज़ा से 127 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई 26 को पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, सिपाही विकास, महिला सिपाही कविता की टीम पुलिस चौंकी सुभाष मण्डी में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि इंदिरा कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र वासी महिला गांजा बेचने का काम करती है। महिला ने अपने मकान में मादक पदार्थ गांजा ऱखा हुआ है यदि उसके मकान की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में गांजा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम इंदिरा कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र महिला के मकान के पास पहुंची जहां पर गेट के पास एक औरत हाजिर मिली जिसको पुलिस महिला सिपाही कविता की सहायता से काबू करके नामपता पूछने पर उसने अपना पता इंदिरा कालोनी थानेसर कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा महिला के मकान की तलाशी लेने पर उसके मकान से 127 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके पीएसआई संजीव कुमार की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को माननीय अदालत में पेश किया गया।
