कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम में नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अखतर अली उर्फ टिंकू वासी अंचला चौंक थानेसर व विश्वास उर्फ बिल्ला पुत्र संजीव कुमार वासी चनारथल कालोनी कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 7.12 ग्राम हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 28 जूलाई 26 को एन्टी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिह, उप निरीक्षक महेन्द्र सिह, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सिपाही अमित कुमार, प्रिन्स व गाडी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम अपराध की तलाश में नजदीक मेन गेट ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि अखतर अली उर्फ टिंकू वासी अंचला चौंक थानेसर व विश्वास उर्फ बिल्ला पुत्र संजीव कुमार वासी चनारथल कालोनी कुरुक्षेत्र हेरोईन बेचने का काम करते हैं। जो आज भी अखतर अली उर्फ टिंकू व विश्वास उर्फ बिल्ला अपने घर से मोटरसाईकिल एचआर-07-एएफ-3388 पर हैरोईन बेचने के लिये बिरला मंदिर चौंक से होते हुए जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के आगे ब्रह्मसरोवर पर जायेगें। अगर तुरंत जाट धर्मशाला के सामने नाकाबन्दी की जाये तो अखतर अली उर्फ टिंकू व विश्वास उर्फ बिल्ला मोटरसाईकिल पर काबू आ सकते हैं। अखतर अली उर्फ टिंकू व विश्वास उर्फ बिल्ला से भारी मात्रा मे हैरोईन बरामद हो सकती है। जो सूचना पर पुलिस टीम ने जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के पास पहुंचकर नाकाबन्दी शुरु की गई। कुछ समय बाद पुलिस टीम को दो नौजवान लडके मोटरसाईकिल पर बिरला मन्दिर चौंक कुरुक्षेत्र की तरफ से आते दिखाई दिए जो सामने खडी पुलिस पार्टी को देखकर मोटरसाईकिल को पीछे मोडने लगे। पुलिस टीम ने दोनों लड़कों को काबू करके उनका नामपता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अखतर अली उर्फ टिंकू वासी अंचला चौंक थानेसर व विश्वास उर्फ बिल्ला पुत्र संजीव कुमार वासी चनारथल कालोनी कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 7.12 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में करीब 6 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं।
