कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों के सौंदर्यीकरण और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर काम कर रही है। सेक्टर-5 ग्रीन बेल्ट कुरुक्षेत्र शहर का एक प्रमुख स्थान है। यहां हजारों लोग मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए आते हैं। ऐसे में 46 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा और सुंदरता भी बढ़ेगी।
शहर के सेक्टर-5 स्थित ग्रीन बेल्ट को नया स्वरूप देने के लिए कुल 46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस परियोजना के तहत मेन बाउंड्री वॉल, ग्रीन बेल्ट का विकास, लोहे की ग्रिल और बैठने के लिए बेंच लगाने का काम किया जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विधिवत रूप से शिलान्यास कर कार्य का शुभारम्भ किया और प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों के बारे में नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी। सेक्टर-5 के निवासियों ने इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का आभार व्यक्त किया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र को हरियाणा का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाए। ब्रह्मसरोवर, गीता स्थल के साथ-साथ अब सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट को भी विकसित किया जा रहा है ताकि नागरिकों को उनके घर के पास ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट के विकास के तहत नए पौधे लगाए जाएंगे, घास लगाई जाएगी और लैंडस्केपिंग की जाएगी। लोहे की ग्रिल लगाने से ग्रीन बेल्ट की शोभा बढ़ेगी और बेंच लगने से बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने की सुविधा मिलेगी।
इस मौक पर मोहिंदर मेहता, अनिल शर्मा, शीशपाल शर्मा, महेंद्र, मलकीत ढांडा सहित सेक्टर-5 के सम्मानित नागरिक, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *