कुरुक्षेत्र,28 जुलाई:- श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.),कुरुक्षेत्र द्वारा खाटू धाम मंदिर में भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में मुख्य यजमान और समिति सदस्यों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और माँ सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में पटियाला से गायक लक्ष्य यतिन और कुरूक्षेत्र के लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा…, दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी…, देर न करों न करों इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार…, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है… और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं… इत्यादि भजन सराहे गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार हेतु करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन- मन- धन से सहयोग करें। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया,मान्यता है कि पुष्प श्रृंगार से सभी बाधाएँ दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि श्याम मंदिर में सभागार और गुंबद निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें यथासंभव सहयोग प्रदान करें। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा,सचिव अटल शर्मा,कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा,राजेश मोदगिल,आशीष चोपड़ा,विनीत राजपाल,राजू छाबड़ा,अशोक शर्मा,अशोक अरोड़ा,ललित अत्री,डॉ.घनश्याम शर्मा,डॉ.शिव कुमार,सतीश कारसा,लवकेश शर्मा,जतिन शर्मा,विजय गुलाटी,डा.प्रवीण शर्मा,जतिन सैनी बिशनगढ़,शेर सिंह शेरा,कृष्ण कुमार बुद्धिराजा,सुनील मदान,सोमनाथ राजपूत,जतिन रहेजा,अंशुल आहूजा,अरुण गौड़ ब्रास, मुकेश कुमार ढल,अनमोल,गौरव, शंटी,अंशुमान,सर्वेश रोहिला,शुभम,कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
