कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी गौरव उर्फ लहरी वासी बुबका जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2025 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुरुषोतम वासी मुकरपुर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2025 समय करीब 12-30 बजे दोपहर को वह अपनी मोटरसाईकिल एचआर-07-एक्स-6496 पर निजी काम से लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल को बाहर खड़ी करके लघु सचिवालय के अन्दर चला गया। समय करीब 1-30 बजे जब वह अपना काम करके वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल वहां नहीं मिली जिसे कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच कुरुक्षेत्र अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।
दिनांक 27 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह व नरेंद्र कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी गौरव उर्फ लहरी वासी बुबका जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
