करनाल, 28 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में मैसिव प्लांटेशन ड्राइव के तहत स्वर्ण वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरौंडा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय डींगर माजरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में इंस्पेक्टर राजेश लता ने विद्यार्थियों को यौन उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी दी और उत्पीड़न के मामलों को रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों व अधिकारों की भी जानकारी दी। अधिकारों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को पोषक आहार लेने, नशीले व मादक पदार्थों व जंक फूड से दूर रहने की बात कही। इसी कड़ी में पैनल अधिवक्ता जतिन्द्र सिंह ने गांव डाबरथला व गांव नीलोखेड़ी में डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन कर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गांववासियों को पौधे प्रदान कर मैसिव प्लांटेशन ड्राइव मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
