कुरुक्षेत्र, 13 जुलाई। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के विकास के नये युग का श्रीगणेश होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद से देश की पहली हाईड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र को एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का उद्घाटन व सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं, पार्षदों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई जींद के साथ-साथ हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में इसी दिन विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए भी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भिवानी कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन का शुभारम्भ करेंगे। इस ट्रैक के बनने से क्षेत्र वासियों को पांच रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।
मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास से जींद 17 जुलाई को प्रदेश में नए विश्वास, विकास और भविष्य का संगम बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा हरियाणा में मजबूत आधारभूत ढांचा, औद्यौगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के भी नए अवसर और विस्तार को बढ़ावा देगा। प्रदेश के लोगों को जहां परियोजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत कनेक्टिविटी की सुविधाएं भी मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नागरिक कार्यक्रम में पैदल, साइकिल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी वाहनों से पहुंचे। इससे तेल की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण भी कम होगा।
इस मौके पर गौरव भट्ट प्रसाद, नरेंद्र शर्मा, मोहन लाल अरोड़ा, दुष्यंत बख्शी, कवि बजाज, विश्वकांत शर्मा, महेंद्र मेहता, पंकज खन्ना, दिलेर शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *