करनाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की अनवरत मेहनत और बूथ स्तर की मजबूती ही किसी भी चुनावी एवं संगठनात्मक सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, जो निरंतर जनसेवा के साथ-साथ संगठन विस्तार के कार्य में जुटा रहता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सोमवार को सेक्टर-5 स्थित बूथ संख्या 63 पर बूथ अध्यक्ष राकेश बत्रा के निवास स्थान पर आयोजित बूथ समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बैठक में विशेष रूप से सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दें।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

ये भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, चेयरपर्सन मेघा भंडारी, मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, पार्षद संकल्प भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *