करनाल, 13 जुलाई।  डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह निर्णय आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने का कारगर मंच साबित हुआ है। समाधान शिविरों के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
डीसी डॉ आनंद कुमार शर्मा सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर आज आयोजित समाधान शिविरों में 7 शिकायतें आईं। इनमें करनाल मुख्यालय पर 4, नीलोखेड़ी, इंद्री व घरौंडा उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं असंध में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

ये आई समस्याएं
करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में सग्गा गांववासियों ने खसरा नं. 223 में 2 कनाल 15 मरले गैर मुमकिन रास्ता मे से बिजली विभाग की बिल्डिंग, बिजली के पोल ट्रांसफार्मर इत्यादि हटवाने बारे प्रार्थना पत्र दिया, अनुज कुमार ने जोहड की व पंचायती जमीन पर सरपंच ग्राम पंचायत बसताडा की मिलीभगत करके नाजायज कब्जा करके मकान बनाने व गांव के गन्दे पानी व पानी बरसाती नाला को बंद करने बारे, पोली देवी ने अनुरोध किया कि प्रार्थिया की पुत्री पूजा देवी 100 प्रतिशत अपाहिज हैं, उसके पति की मृत्यु 3 वर्ष पहले हो चुकी है, उसके कच्चे मकान को पक्का करवाने का कष्ट करें और सुरेश कुमार ने कृषि कार्ड लोन 3264008800007916 पंजाब नेशनल बैंक घीड में सब्सिडी न आने बाबत प्रार्थना पत्र दिया। इसी प्रकार नीलोखेड़ी उपमंडल में महाबीर सिंह ने पीपीपी में जन्म तिथि व खाता संख्या सत्यापन की शिकायत दी। इंद्री में नरेश कुमार फैमली आईडी में गलत बिजली बिल दर्ज होने पर ठीक न होने बारे शिकायत लेकर आए। घरौंडा में नीना रानी क्रिड से संबंधित समस्या लेकर आईं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *