करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने निवास स्थान पर पहुंचे नागरिकों से आत्मीय भेंट और संवाद किया। उन्होंने समाज के सहयोग, विश्वास और आत्मीयता को जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति बताया।
महापौर ने सभी आगंतुकों का स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही निरंतर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अपनों का स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएं सदैव नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक सुदृढ़ बनाती हैं। परिवार और समाज का प्रेम ही सबसे बड़ी पूंजी है, जो निरंतर जनकल्याण एवं समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और समाज के बीच आत्मीय संवाद एवं विश्वास का रिश्ता जितना मजबूत होगा, विकास और जनहित के कार्य उतनी ही प्रभावी गति से आगे बढ़ेंगे। समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य है तथा यही अपनापन उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
महापौर ने कहा कि उनका प्रयास सदैव रहेगा कि शहर के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से करनाल को विकास, स्वच्छता और जनहित के नए आयामों तक पहुंचाने का संकल्प निरंतर साकार होता रहेगा।
