अंबाला। पिछले 30 साल से पाकिस्तानी आतंकवाद सहित बब्बर खालसा आतंकी संगठन सहित खालिस्तान के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को 26/11 के मास्टर माइंड लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सयैद के गुर्गे ने नाम लेकर धमकी दी व उन्हें गंभीर गालियां दी। धमकी देने वाले ने कहा कि हाफिज सयैद के खिलाफ बोलने पर वीरेश शांडिल्य को सबक सिखाया जाएगा। वीरेश शांडिल्य ने उन्हें मिली धमकी की सूचना अंबाला पुलिस को दी और पुलिस ने वीरेश शांडिल्य की शिकायत पर बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर 267 दर्ज कर ली है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को जून 2026 में भी पाकिस्तान से मौत के घाट उतारने की धमकी मिली थी जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन इसी बीच 5 जुलाई 2026 को फिर लश्कर-ए-तायबा प्रमुख व 26/11 व पहलगांव साजिश के मास्टर माइंड हाफिज सयैद के गुर्गे ने वीरेश शांडिल्य को धमकी भरे संदेश भेजे जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वीरेश शांडिल्य को मिल रही धमकियों के बाद अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के आदेश पर अंबाला शहर के एसएचओ वीरेश शांडिल्य के निवास व आॅफिस पर लगातार गश्त कर रहे हैं। वीरेश शांडिल्य को जरूरी सुरक्षा भी सरकार द्वारा मुहैया करवाई हुई है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्हें आतंकवाद खालिस्तान के खिलाफ मुहिम चलाने व देशद्रोही ताकतों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर लगातार मौत के घाट उतारने की धमकियां मिल रही है और अंबाला पुलिस व मोहाली जिला में भी उन्हें धमकी मिलने पर पुलिस ने मुकदमें दर्ज किए हुए हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा उनका मनोबल गिराने के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी सहित खालिस्तानी समर्थक उन्हें मौत के घाट उतारना चाहते हैं और लगातार धमकियां दे रहे हैं लेकिन उनकी आतंकवाद के खिलाफ मुहिम तब तक बंद नहीं होगी जब तक उनके शरीर में खून का अंतिम कतरा दौड़ रहा है। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तानी व जरनैल सिंह भिंडरा वाला समर्थक उनके दफ्तर को 2018 में जला चुके हैं जो खालिस्तानियों के खिलाफ उनकी शिकायत पर अंबाला की कोर्ट में केस भी चल रहा है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादी व खालिस्तानी समर्थक उन्हें अपने रास्ते का पत्थर व रोड़ा मानते हैं इसलिए उन्हें मौत के घाट उतारना चाहते हैं। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस  लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सयैद के गुर्गे ने उन्हें धमकी दी उसी हाफिज सयैद ने पिछले साल 2025 में पहलगांव में 25 निर्दोष लोगों की हत्या की साजिश रची थी जिसमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले लेफ्टिेनेंट  विनय नरवाल को भी पहलगांव में शहीद किया था। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह देश की एकता व अखंडता के लिए और देश से आतंकवाद के खात्में के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। वीरेश शांडिल्य ने अंबाला के आईजी पंकज नैन व एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत से मांग की है कि उन मिल रही आतंकी धमकियों पर आईपीएस रैंक के अधिकारियों से जांच करवाई जाए और जांच गंभीरता से की जाए क्योंकि पाक आतंकवादियों के स्लीपर सेल भारत में सक्रिय हैं और गत दिनों मध्य प्रदेश व गुजरात पुलिस ने जैश-ए-मोहब्बद के 8 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जिससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में किसी न किसी रूप में सक्रिय हैं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने पुलिस को याद दिलाया कि पुलिस को यह नहीं भूलना चाहिए कि लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सयैद का एक गुर्गा जो बंम बनाने का विशेषज्ञ है वह भारतीय जेल मेेंं बंंद है और पानीपत की कोर्ट में अब्दुल करीम टुंडा पेश होता रहा है जिसका एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने पानीपत में जाकर विरोध किया था और करनाल के पूर्व आईजी  सुभाष यादव को एंटी टरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की तरफ से ज्ञापन दिया था कि इन कुख्यात आतंकवादियों को बाईरोड पेश न किया जाए इनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की जाए इसी कारण पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर वीरेश शांडिल्य है। ज्ञात रहे वीरेश शांडिल्य को आंतकवादी लगातार धमकियां दे रहे हैं और अंबाला पुलिस ने दर्जनों मुकदमें वीरेश शांडिल्य को धमकी देने वाले आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज किए हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *